लखीसराय, अप्रैल 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में "ज्ञान भारतम मिशन" के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पांडुलिपियों के सर्वेक्षण एवं डिजिटलीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने मिशन की रूपरेखा, उद्देश्य और क्रियान्वयन रणनीति की जानकारी देते हुए बताया कि इसका लक्ष्य देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करना है। बैठक में बताया गया कि 70-75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियां ऐतिहासिक और शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, पुस्तकालयों, मंदिर-मठों और निजी संग्रहकर्ताओं के पास उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान कर उनका डिजिटली...