पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित
धनबाद, अप्रैल 29 -- भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से संचालित "ज्ञान भारतम् मिशन" के अंतर्गत अब धनबाद जिले में भी प्राचीन पांडुलिपियों के प्रलेखन, संरक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक जिला स्तरीय समिति का गठन उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार किया गया है। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार, धनबाद के जिला खेल पदाधिकारी को इस मिशन के लिए नोडल पदाधिकारी (कला-संस्कृति) नामित किया गया है। उपायुक्त/उप-विकास आयुक्त, धनबाद की अध्यक्षता में गठित इस समिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- डीसी ने पांडुलिपियों से संबंधित जानकारी एकत्रित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.