बोकारो, फरवरी 19 -- चीराचास स्थित पांडा इंटरनेशनल स्कूल में गुरूवार को जेईई मेन परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में टॉपर छात्र अक्षित श्री 98.9, सिद्धार्थ सिंह राणा 98.04 , निखिल राज 96.06, सौरव कुमार 96.04, अनंत कुमार वर्मा 94.04, आफताब अंसारी 91.09, सिद्धि प्रिया 91.07, अनुराग आर्यन 91.07 सहित अन्य सफल विद्यार्थियों को एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव प्रमोद सिंह, चेयरमैन अविनाश उत्कर्ष,पांडा इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका अनीता सिंह व पूजा उत्कर्ष ने पुष्प गुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। मौके पर सचिव प्रमोद सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए सफल विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा विद्यार्थियों ने पांडा इंटरनेशनल स्कूल का ही नहीं बल्कि बोकारो जिला का नाम रोशन किया है। आशा करते हैं बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.