बोकारो, अप्रैल 16 -- पांडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चिरा चास के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस शानदार उपलब्धि पर सचिव प्रमोद सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय की डायरेक्टर अनीता सिंह ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है और आगे भी इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। विद्यालय की प्राचार्य संगीता सिंह ने कहा विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। यह भी पढ़ें- ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के व...