नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पांडव नगर इलाके में चाकू मारकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले चार नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 28 मार्च को पीड़ित युवक अपने एक दोस्त के साथ जनता गार्डन से गुजर रहा था। जब वे रामलीला ग्राउंड के पास पहुंचे, तभी चार अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसकी पीठ में चाकू मार दिया और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एसएचओ दारा सिंह की टीम ने इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध लाल टी-शर्ट और कैप पहने दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने चारों नाबालिगों को पकड़ा है।अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.