अल्मोड़ा, मार्च 16 -- पर्यटन नगरी में रविवार को मौसम का मिजाज बदला और जिले की सबसे ऊंची पांडवखोली, भटकोट की चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। रात्रि 11 बजे बाद तापमान में गिरावट के साथ ही बर्फ की फुहारें गिरनी शुरू हो गई थी। बर्फबारी के कारण क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शीतलहर से मार्च महीने में लोग परेशान हैं। पांडवखोली पथ भ्रमण संघ के अध्यक्ष हरीश लाल साह ने बताया कि सोमवार की सुबह तक लगभग डेढ़ इंच मोटी बर्फ की परत जमा हो गई। बर्फबारी के चलते पूरे इलाके में शीत लहर चल रही है। लोगों ने गरम कपड़े फिर निकाल लिए हैं। बता दें कि पांडवखोली की ऊंची चोटियों पर साल का दूसरा हिमपात हुआ है। इससे पहले 23 जनवरी को बर्फबारी हुई थी। उस वक्त दूनागिरी और भटकोट में भी अच्छी बर्फबारी देखने को मिली थी। बारिश और बर्फबारी के कारण जंगलों को आग से राहत मिल...