गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में गोवंश के लिए पांच हैक्टेयर भूमि पर हरी घास उगाई जाएगी। इसके लिए पशु विभाग ने पंचायती राज विभाग को पत्र लिखा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी पांडे ने बताया कि जिले में पांच हैक्टेयर भूमि पर एक लाख 20 हजार रुपये की लागत से घास उगाई जाएगी। इसके लिए पंचायती राज अधिकारी को पत्र लिखा गया है। अधिकारी ने बताया कि गोचर भूमि पर यह घास उगाई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि घास के लिए गोशालाओं के टेंडर निकले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...