उन्नाव, जनवरी 7 -- चकलवंशी। विकास खंड मियागंज क्षेत्र की पांच ग्राम मे हाईटेक लाइब्रेरी बनेगी। पंचायत मवई ब्रम्हनान, सलेमपुर, कोरारी खुर्द, कुलहा अटौरा, बीरमपुर में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए चयनित किया गया है। जहां बच्चों के लिए किताबें, वाई-फाई की सुविधा, पानी, प्रोग्राम लाइव देखने के लिए टीवी सेट लगाया जायेगा। अफ़सरो ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी कृति राज द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही पांचों ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...