गिरडीह, जून 15 -- अजय सिंह गिरिडीह। श्री आर के महिला कॉलेज गिरिडीह में 5 हजार से अधिक छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ पढ़ाने के लिए एक भी प्रोफेसर नहीं है। कॉलेज में प्रोफेसरों के 26 पद स्वीकृत हैं, पर कार्यरत मात्र 7 प्रोफेसर हैं। दो दशक से विज्ञान संकाय के महत्वपूर्ण विषय प्रोफेसर विहीन हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बेटियां कैसे पढ़ेंगी और कैसे आगे बढ़ेंगी। विज्ञान संकाय में प्रोफेसर नहीं रहने से विज्ञान की छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है。

स्वीकृत पद के मुकाबले आधे से भी कम प्रोफेसर कॉलेज में स्वीकृत पदों के मुकाबले आधे से भी कम स्थायी प्रोफेसर कार्यरत हैं। विषयवार स्थिति देखें तो हिंदी में स्वीकृत 01 पद पर 01 प्रोफेसर, अंग्रेजी में 02 पद के विरुद्ध 01, इतिहास में 02 के विरुद्ध 01, अर्थशास्त्र, जूलॉजी, बॉ...