हल्द्वानी, अगस्त 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगातार घट रही छात्र संख्या को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में करीब पांच हजार प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल ऐसे हैं, जहां 10 या उससे कम विद्यार्थी रह गए हैं। इनमें 4275 प्राथमिक विद्यालय और करीब 650 जूनियर हाईस्कूल शामिल हैं। कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या महज एक, तीन या चार तक सिमट गई है। आर्य ने कहा कि करीब 12 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक शिक्षा बजट के बावजूद सरकारी स्कूलों का बच्चों से खाली होना गंभीर चिंता का विषय है। यह केवल कम नामांकन का मामला नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा नीति, शिक्षक उपलब्धता, विद्यालय प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं पर भी सवाल खड़े करता है। सरकार को बताना चाहिए कि नामांकन बढ़ाने के लिए पिछले ...