घाटशिला, मार्च 15 -- घाटशिला। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल घाटशिला के सहायक विद्युत अभियंता द्वारा घाटशिला बाजार क्षेत्र के पुराना ग्राम पंचायत घाटशिला में एक एटीपी मशीन स्थापित की गयी है। यह घाटशिला रंकिणी मंदिर के पास है और दूसरी एटीपी मशीन ब्लॉक परिसर में स्थापित है, जहां उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल जमा कर सकते हैं। लोगों को बताया गया कि एटीपी मशीन बिजली बिल जमा करने हेतु रविवार को भी खुली रहती है। इस एटीपी मशीन की स्थापना स्थानीय नागरिकों की सुविधा हेतु की गई है। सहायक विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार ने कहा कि 5000 रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्एशन काटने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल ससमय जमा करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...