बलिया, जून 17 -- सुधीर ओझा बलिया, संवाददाता।

भ्रष्टाचार का मामला जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत की डिमांड करना राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को मंहगा पड़ गया। पीड़ित की शिकायत पर आजमगढ़ से पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने सदर तहसील के 22 नंबर कक्ष से कानूनगो को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कानूनगो पर कार्रवाई के दौरान लेखपालों ने काफी विरोध भी किया लेकिन टीम कानूनगो को पकड़कर कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई।

पीड़ित की कहानी हल्दी क्षेत्र के सोनवानी निवासी अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी 16 डिसमिल और पांच कट्ठा जमीन को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। इस मामले में पूर्व में तैनात कानूनगो द्वारा गलत पैमाइश कर दी गई। इसे लेकर डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी ने ए...