संभल, अगस्त 20 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के चाचूनांगल की मढ़ैया गांव में पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रुपये मांगने को लेकर चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। गांव चाचूनांगल निवासी जागिन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलबार शाम मनोज, राजेश, देशराज और नेकपाल निवासी चाचूनांगल की मढ़ैया उसके बेटे अरविंद से पांच हजार रुपये मांगने लगे। इसी दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बेटे को बचाने पहुंची उसकी पत्नी राजेश्वीर के साथ भी मारपीट की गई।घटना की सूचना पर पुलिस ने वादी और उसके परिजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों लोगों ...