आजमगढ़, जून 11 -- मार्टीनगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव में पांच हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में एक राजगीर की हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार भोर में घर से करीब एक किलोमीटर दूर कब्रिस्तान के पास ताल किनारे कीचड़ में मिला। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी 42 वर्षीय अखिलेश राजगीर था। मंगलवार को उसके पड़ोसी मूलचंद की बेटी की शादी थी। अखिलेश पूरे दिन शादी की तैयारियों और व्यवस्थाओं में सहयोग करता रहा। रात में भोजन करने के बाद वह घर पहुंचा। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके दोनों बेटे नैतिक और विद्युत अभी भी शादी समारोह में मौजूद हैं। बच्चों को घर लाने के लिए वह दोबारा घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- बरात में भोजन करने गए राजगीर...