हरदोई, दिसम्बर 23 -- टड़ियावां। पांच हजार रुपये उधार न देने में युवक पर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला किया गयाRs.। मामले में पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव हरिहरपुर के मनीष गुप्ता ने बताया कि भाई सुजीत से विपक्षी तुषार गुप्ता, रजत गुप्ता और उसके पिता नीरज ने 18 दिसम्बर की रात पांच हजार रुपए उधार मांगे। आरोप है कि रुपए न देने पर वे लोग नाराज हो गए। इसके बाद सुजीत पर स्कॉर्पियो चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। घटना में सुजीत गंभीर घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी तुषार, रजत और नीरज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसकी विवेचना हरिहरपुर चौकी इंचार्ज करेंगे। जल्द दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...