गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर, कार्यालय संवादाता। बिजली चोरी का मुकदमा नहीं दर्ज करवाने और कनेक्शन देने के नाम पर पांच हजार रुपए रिश्वत लेते संविदा लाइनमैन को सादात पावरहाउस से एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। टीम ने संविदा लाइनमैन से पूछताछ के बाद नंदगंज थाने में केस दर्ज कराया। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र अर्जुन पासवान निवासी छतमा थाना शादियाबाद ने 23 फरवरी को एंटी करप्शन वाराणसी थाने में बताया कि जेई से बिजली चोरी का मुकदमा नहीं लिखवाने और कनेक्शन देने के नाम पर पांच हजार रुपए रिश्वत मांगा जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन के निरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में टीम शिकायतकर्ता के साथ सादात पावर हाउस पर पहुंची। शिकायकर्ता ने यहां पर 33/11 विद्युत उपकेन्द्र सिरगिथा पर कार्यरत सहायक लाइनमैन शिशवन्...