जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि कोलकाता पुलिस के सार्जेंट अयान गुप्ता और सिविक वॉलंटियर ट्विंकल दास रुपये लेकर निखार का मोबाइल लोकेशन अखिलेश सिंह गिरोह तक पहुंचाते थे। पुलिस ने दोनों को कोलकाता से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया, जहां पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एएसपी मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों की गिरफ्तारी की। एक लोकेशन के लिए करीब पांच हजार रुपये लिए जाते थे। बाद में इसकी कीमत बढ़ाकर सात हजार रुपये कर दी गई। इसमें से कांस्टेबल नुरुल हसन को एक हजार रुपये मिलने की बात सामने आई है। मामले की जांच शुरू होने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि कोलकाता पुलिस से जुड़े कर्मचारियों के माध्यम से निखार का लोकेशन आरोपियों तक पहुंच रहा था। यह...