मिर्जापुर, मई 26 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसुहरा गाँव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से मंगलवार को तीन किस्त में पांच हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी ओमनारायण ने बताया कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता है। बताया बैंक खाते से पांच हजार रुपये निकल गया। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि दो-दो हजार व एक हजार कुल तीन बार में पांच हजार रुपये निकाला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...