सोनभद्र, मई 29 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के आदिवासी विकास विभाग बैढ़न कार्यालय में गुरुवार को लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में वर्ग-2 अधिकारी मुन्नालाल वर्मा को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। देवसर परियोजना में पदस्थ कर्मचारी श्रवण तिवारी से इंक्रीमेंट और वेतन वृद्धि से जुड़े कार्य के एवज में पैसे मांगने का पूरा मामला बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता श्रवण तिवारी ने आरोप लगाया था कि उनसे सात हजार रुपये मांगे जा रहे है। 29 मई को करीब दोपहर 2 बजे लोकायुक्त की टीम सक्रिय हुई। कार्रवाई के दौरान आदिवासी विकास विभाग बैढ़न कार्यालय में कथित रूप से रिश्वत का लेन-देन होते ही टीम ने दबिश दी और मुन्नालाल वर्मा को 5 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिय...