देहरादून, अप्रैल 9 -- रुड़की। भगवानपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए Rs.5000 के इनामी आरोपी महबूब उर्फ मीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण से संबंधित मामला दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर उसे मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल, कांस्टेबल उवैद और अमित कुमार शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...