हाथरस, अप्रैल 2 -- हाथरस, संवाददाता। एंटी करप्शन अलीगढ़ की टीम ने बुधवार को नगर पालिका की महिला कर्मचारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाकर्मी ने एक महिला से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। नगर पालिका हाथरस में सोनिया सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद तैनात है। वह लाइसेंस लिपिक व प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य भी देख रही थी। इगलास रोड स्थित माहेश्वरी कॉलोनी निवासी सुमन ने 26 मार्च को एंटी करप्शन टीम से सोनिया सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन की टीम बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची। टीम की उपस्थिति में शिकायतकर्ता ने पांच हजार रुपये सोनिया को दिए। सोनिया ने रुपये मेज की दराज में रख...