कानपुर, अप्रैल 26 -- पुखरायां, संवाददाता। अमरौधा विकास खंड के सेल्हुपुर ग्राम पंचायत की आबादी 5 हजार है। गांव में 25 हैंडपंप लगे हैं, जिसमें 8 हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं और 6 हैंडपंपों से गंदा पानी आ रहा है, जो किसी काम का नहीं है। तीन वर्षों से बन रही पानी की टंकी भी अधूरी खडी है। जिससे दोनों गांव में इस भीषण गर्मी में पेयजल का संकट व्याप्त है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सेल्हुपुर व मजरा मदनूपर दोनों की आवादी 5 हजार है। जिसमें 25 हैंडपंप पहले लगाए गए थे। अब तो सरकारी हैंडपंप लगना भी बंद हो गए हैं। क्योंकि जल जीवन मिशन के तहत हर ग्राम पंचायत में पानी की टंकी व नलों का कनेक्शन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रसूलपुर के बाल गांव में दस वर्षों से विवादित सड़क- नाले का निर्माण कार्य शुरू यहां 8 हैंडपंप खराब है और 6 हैंडपंपों से गंदा पानी आ रह...