बदायूं, मई 25 -- सिविल लाइंस कोतवाली के दातागंज तिराहे पर रविवार को कार का चालान काटने की बात पर महिलाओं ने जमकर हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक चले ड्रामे के चलते चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को मुरादाबाद नंबर की एक ईको कार दातागंज चौराहे पर आकर रुकी थी। कार सवारों को किसी मौत में शामिल होने के लिए शहर के एक मोहल्ले में जाना था। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर मौजूद यातायात सिपाही ने किसी नियम उल्लंघन को लेकर कार का चालान करने की बात कही। यह भी पढ़ें- पांच हजार का चालान सुन महिलाओं ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा आरोप है कि पांच हजार रुपये का चालान होने की जानकारी मिलते ही कार में मौजूद महिलाएं भड़क गईं और उन्होंने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने यातायात सिपाही को ...