फरीदाबाद, जून 5 -- नूंह, सरसमल। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सीआईए नूंह ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पांच हजार रुपये का इनामी वांछित बदमाश भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के तिजारा क्षेत्र निवासी जाहिद और नूंह जिले के बदरपुर निवासी साहिल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान जाहिद के पास से एक देशी कट्टा और उसके चैम्बर में एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं साहिल के कब्जे से दो कारतूस मिले। इस संबंध में सदर थाना फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि जाहिद राजस्थान पुलिस के एक मामले में भी वांछित था। उसके खिलाफ अलवर जिले के शिवाजी पार्क थाने में दर्ज मुकदमे...