फरीदाबाद, जुलाई 23 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी वकील उर्फ पिकअप को गिरफ्तार कर लिया है। वह पशु तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।पुलिस के अनुसार आरोपी गांव उटावड़, जिला पलवल का रहने वाला है। गुप्त सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके गांव में दबिश देकर उसे काबू कर लिया। जांच में पता चला कि वारदात के बाद आरोपी दक्षिण भारत में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था और पुलिस से बचता फिर रहा था। करीब दस दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था। पुलिस के अनुसार घटना के समय पशुओं से भरे कैंटर को वही चला रहा था। वाहन को पुलिस ने मौके पर ही कब्जे में ले लिया था।फरवरी 2025 में पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर यह म...