पांच हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस ने दबोचा
देहरादून, जून 7 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी झबरेड़ा क्षेत्र के लाठरदेवा शेख निवासी 27 वर्षीय सलमान है। गंग नहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सलमान उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।एसएसपी यह भी पढ़ें- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.