रुडकी, अप्रैल 9 -- भगवानपुर। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पॉक्सो के पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर रितेश साह ने बताया कि पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। उसके घर पर कुर्की वारंट भी चस्पा किया गया था। बुधवार देर रात पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महबूब निवासी खुड्डा थाना छप्पर जनपद मुजफ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...