हरदोई, दिसम्बर 23 -- हरदोई। हरदोई जिले के टड़ियावां थना क्षेत्र में युवक के ऊपर कार चढ़ाकर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर के मनीष गुप्ता ने बताया कि उसके भाई सुजीत से विपक्षी गांव के तुषार गुप्ता, रजत गुप्ता और उसके पिता नीरज ने 18 दिसम्बर की रात पांच हजार रुपए उधार मांगे। आरोप लगाया कि रूपए न देने पर उक्त लोग नाराज हो गए। इसके बाद उसके भाई सुजीत पर स्कॉर्पियो कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। घटना में सुजीत को काफी गहरी चोट आई। उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी तुषार, रजत और नीरज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसकी विवेचना हरिहरपुर चौकी इंचार्ज करें...