प्रयागराज, सितम्बर 2 -- त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने पांच विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली दैनिक स्पेशल चार सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। वापसी में इनका संचालन पांच सितंबर से एक दिसंबर तक होगा। ग्वालियर-बरौनी स्पेशल 29 सितंबर से 28 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। प्रयागराज-हुब्बली स्पेशल तीन अक्टूबर से 12 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार और वापसी में छह अक्टूबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल भी 30 सितंबर से 9 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार और वापसी में तीन अक्टूबर से 12 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार संचालित होगी। यह भी पढ़ें- सूबेदारगंज से बेंगलुरु के लिए चलेगी यशवंतपुर स्पेशल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...