अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। तीन दिन पहले तस्वीर महल पर वेंडर और निगम के सचल दल के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर झड़प हो गई। इसके बाद एक युवक ने सचलदल कर्मी का सिर फोड़ दिया। इसके बाद से अब मामले में अब तक सरगर्मी चल रही है। पक्ष और विपक्ष इसे अपने-अपने चश्मे से देख रहे हैं। लेकिन पूरे शहर की बात करें तो ऐसे सैंकड़ों स्थान हैं, जहां पर अभियान चलाए जाने की जरूरत है। इससे सड़कों पर जाम भी कम होगा और रास्ते व्यवस्थित भी रहेंगे। किशनपुर तिराहा शहर के प्रमुख मार्गों की बात करें तो रामघाट रोड और जीटी रोड दोनों ही भारी अतिक्रमण की जद में हैं। रामघाट रोड पर इस समय काम चल रहा है। इसके साथ अतिक्रमण की मार पड़ रही है। इससे इस मार्ग का यातायात पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। बुधवार को सुबह से ही रामघाट रोड की हालत बिगड़ी हुई थी। किशनपुर ति...