बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। शहर में मुक्तिधाम के पास स्थित पांच सौ वर्ष पुराने शिव मंदिर को मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जानकारी हुई तो हिंदू संगठन के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। साथ ही ग्रामीण भी भारी संख्या में जमा हो गए, इसके बाद हिन्दू संगठन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन वेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि शहर के क्योटरा स्थित मुक्ति धाम के पास पांच सौ वर्ष पुराना शिव मंदिर है। इसे महाराजा छत्रसाल के समय में बनवाया गया था। इसमें हजारों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। शिव मंदिर को अराजकतत्वों ने रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर से मूर्तियां भी गायब कर दी गई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.