बलिया, जून 17 -- बलिया, राजेश ओझा। पेट्रोल महंगा होने का असर हम सभी की दिनचर्या पर पड़ रही है। हालांकि सिपाहियों की मोटरसाइकिल पांच सौ रुपये में पूरे माह दौड़ लगा रही है।

पेट्रोल और पुलिस खर्च पेट्रोल महंगा है होने का हवाला देकर लोग महींने का बजट बिगड़ने की बात कहते रहें हो, लेकिन पुलिस विभाग के सिपाही पांच सौ रुपये में 30 दिन बाइकों से दौड़ते हैं। उनकी मोटर साइकिल कभी बदमाशों के पीछे तो कभी फरियादियों की सहायता में खूब दौड़ लगाती है। पांच साल पहले तक सिपाही-दारोगा को साइकिल भत्ता के रुप में दो से चार सौ रुपये मिलते थे। हालांकि साल 2022 में प्रदेश सरकार की ओर से साइकिल की जगह मोटरसाइकिल भत्ता देने की व्यवस्था लागू की गयी। सूत्रों की मानें तो शासन की ओर से सिपाही को पांच सौ तथा सब इंस्पेक्टर को सात रुपये बाइक भत्ता मिलता है। इसी रकम में उ...