भदोही, मार्च 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ब्लॉक सभागार औराई में बुधवार को क्षय रोग उन्मूलन के तहत पोषण पोटली वितरण का आयोजन हुआ। इसमें सूर्या सेवा संस्थान के प्रबंधक सूर्यमणि तिवारी द्वारा कुल 501 टीबी रोगियों में पोषण पोटली वितरित हुआ। पोषण पोटली मिलते ही क्षय रोगियों ने राहत की सांस ली। डीएम शैलेश कुमार पोषण पोटली को वितरित कर जन-जन को जागरूक करने का शपथ ग्रहण कराए। क्षय रोग उन्मूलन को छह माह विशेष अभियान चलाने को कहे। इस दौरान डीएम कहे कि क्षय रोग को पूर्णत: समाप्त करने के लिए आक्रामक अभियान चलना जरूरी है। यह पहल क्षय रोग उन्मूलन योजना को मजबूत बनाएगी। मरीजों की प्रतिरक्षा प्रणाली को सशक्त करेगी। डीएम ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुधार के लिए अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया। सूर्यमणि तिवारी ने डीएम की प्रेरणा से प्रेरित होकर इस कार्य पर प्रसन्नता व...