हजारीबाग, मार्च 10 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि पांच सूत्री मांग को लेकर हजारीबाग जिला के मनरेगा कर्मी नौ मार्च से सांकेतिक हड़ताल पर चले गए । झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आहवान पर सोमवार से झारखंड के सभी जिला के मनरेगा कर्मी बीपीओ, एई, जेई , लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक और ग्राम रोजगार सेवक सांकेतिक हड़ताल पर हैं। मनरेगा कर्मियों का मांग है कि रांची मनरेगा कोषांग में मनरेगा से नियुक्त कर्मी को ग्रेड पे दिया जाता है , जबकि हम सभी क्षेत्रीय कर्मी को ग्रेड पे नहीं दिया जाता है। इसलिए हम सभी क्षेत्रीय कर्मी को अविलंब ग्रेड पे लागू किया जाए । जबकि दूसरा मांग मे कहा गया है कि ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी के समय में हुए समझौता में हम सभी के मानदेय में 30 प्रतिशत वृद्धि और साथ ही सामाजिक सुरक्षा तत्काल लागू करने की सहमती बनी थी। लेकिन इत...