बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन मंत्री को सौंपा शेखपुरा, निज संवाददाता। बिहार प्रदेश जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष प्रो राजेंद्र यादव ने जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से भेंट कर मांग पत्र सौंपा है। दिये गये ज्ञापन मे कहा है कि वित्तरहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया जाये तथा गेस्ट प्रोफेसरों को नियमित किया जाये। इसके अलावा प्राध्यापकों की बहाली में उम्र सीमा की बाध्यता को खत्म करने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...