पिथौरागढ़, अगस्त 20 -- संतोष, पिथौरागढ़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई। गुरुवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केएस अधिकारी के नेतृत्व में कर्मियों ने राज्यमंत्री टम्टा को ज्ञापन दिया और समस्या के समाधान की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अधिकारी ने बताया कि पूरे सेवाकाल में कई फार्मासिस्टों को पदोन्नति के अवसर नहीं मिल रहे हैं, 2005-06 में पर्वतीय जनपदों की स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए 536 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में फार्मेसी अधिकारी के पद सृजित किए गए थे जिसमें से 391 पदों को स्थगित कर दिया गया। इन पदों के स्थगित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित ह...