रायबरेली, अगस्त 27 -- सिंहपुर संवाददाता। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर पंचायत सहायकों ने बृहस्पतिवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत राज अधिकारी अमेठी को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी सिंहपुर को दिया गया। सहायकों ने मांगें पूरी न होने पर सात सितंबर से लखनऊ स्थित ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। पंचायत सहायकों ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान किसी भी सहायक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई न की जाए। इसके साथ ही कार्य बहिष्कार का भी अल्टीमेटम दिया गया है। ज्ञापन में पंचायत सहायकों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाने की मांग प्रमुखता से रखी गई。 यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने समेत पांच मांगों को लेकर दिया अल्टीमेटममांगें सहायकों ने मानदेय बढ़ाकर 30...