फतेहपुर, जुलाई 31 -- बिंदकी। विश्व हिंदू परिषद ने धर्म ध्वजा यात्रा की तैयारियों शुरू कर दी है। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर पांच सितंबर को यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा में पनकी हनुमान मंदिर के महंत महामंडलेश्वर पूज्य जितेंद्र दास जी महाराज व मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत मंत्री मौजूद रहेंगे। मलवा ब्लाक सभागार में यात्रा की तैयारी को लेकर विहिप ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें 40 गांव के कार्यकर्ता पहुंचे। बजरंग दल प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज ने बताया कि वर्ष 2006 से हिंदू समाज के सहयोग से प्रति वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी व विहिप की स्थापना दिवस पर धर्म ध्वजा यात्रा का आयोजन होता है। जिसमें पनकी हनुमान मंदिर के महंत समेत मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत मंत्री राजू पोरवाल भी रहेंगे। कहा कि अभी...