पांच सितंबर की परीक्षा आठ को होगी
भागलपुर, सितम्बर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में पांच सितंबर को स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र : 2025-29) की पहली और दूसरी पाली में होने वाली ग्रुप ए और बी की परीक्षा अब आठ सितंबर को होगी। शिक्षक दिवस के कारण तिथि में बदलाव की अधिसूचना परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बुधवार को जारी कर दी है। परीक्षा के समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पहली पाली में ग्रुप ए (वीएसी) योगा फिलॉसफी एंड प्रैक्टिस और दूसरी पाली में ग्रुप बी (वीएसी) योगा फिलॉसफी एंड प्रैक्टिस की परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- एमएससी बॉयोटेक सेमेस्टर-2 का आज से भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म यह भी पढ़ें- छठे समेस्टर के तीन परीक्षाओं की तारीख बदली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.