गाजीपुर, फरवरी 3 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर तहसील परिसर स्थित दी बार एसोसिएशन के सभागार मे वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए मतदान हुआ। इसमें कुल 94 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष और चंदन कुमार महामंत्री बने। दी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर परिसर में सुबह से गहमा गहमी रहा। मतदान चुनाव अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी संजीव पाण्डेय, रामानंद यादव, रामपलट कुशवाहा व जोगेंद्र यादव की निगरानी में कराया गया। सुबह 10:00 बजे से मतदान शुरू होकर तीन बजे तक चला। इस दौरान वकीलों के बीच मे मतदान को लेकर थोड़ा हो हल्ला भी रहा। शाम 4 बजे से मतगणना कराई गई। जिसमे 60 मत पाकर राजेश कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी प्रेमनारायण यादव को 5 मतो से हराकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्र...