प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- प्रतापगढ़। सदर विकासखंड के भुपियामऊ के पूर्व ग्राम प्रधान अलोक कुमार सिंह ने पांच साल से रखा विद्युत ट्रासंफॉर्मर प्राथमिक विद्यालय में लगवाने की मांग की है। डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में विद्युतीकरण के लिए 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर आवंटित हुआ था। मार्च 2021 में ग्राम प्रधान होने के कारण उनकी सुपुर्दगी में ट्रांसफॉर्मर रख दिया गया। ट्रांसफॉर्मर आज भी वैसे ही पड़ा है। प्राथमिक विद्यालय का विद्युतीकरण नहीं हो सका। ऐसे में शहर के करीब के विद्यालय में आज भी बच्चे बिना बिजली के पढ़ाई करने को बाध्य हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...