गाजीपुर, मई 1 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। भदौरा ब्लॉक क्षेत्र के बारा गांव की पूर्वी नई आबादी में पिछले पांच वर्षों से बांस के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। हल्की हवा चलने पर बांस हिलते हैं, जिससे ढीले तारों से चिंगारी निकलती है। इस स्थिति से हमेशा किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है, जिससे ग्रामीण भयभीत रहते हैं। स्थानीय निवासियों, जिनमें असलम, कल्लू, नर्सिंग चौधरी, अशोक चौधरी, बिहारीलाल मस्ताना और महेंद्र गुप्ता शामिल हैं, ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से बांस के स्थान पर बिजली के खंभे लगाने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- व्यवस्था धड़ाम : लकड़ी की बल्लियों से रोके जा रहे बिजली के खंभे हालांकि, उनकी शिकायतों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। अवर ...