मेरठ, अप्रैल 4 -- थाना मवाना पुलिस ने वर्ष 2021 से फरार चल रहे इनामी वांछित अपराधी अरशद कोहली को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मवाना पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पांच वर्षों से फरार चल रहे शातिर अपराधी अरशद कोहली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे भैंसा टोल से पहले निलोहा मार्ग पर एक ट्यूबवेल के पास से दबोचा। पुलिस के अनुसार, अरशद कोहली वर्ष 2021 में मवाना कस्बे में फायरिंग की कई घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने के बाद से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ थाना मवाना में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2023 में उस पर इनाम भी घोषित किया गया था।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी क...