पांच साल से न्याय के लिए भटक रहे हैं 6831 लोग
प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मंडल के चारों जिलों में राजस्व वादों के कुल 6831 मामले ऐसे हैं जो पांच साल से अधिक समय से चल रहे हैं। इनके निस्तारण के लिए दोनों पक्ष अफसरों के सामने आते हैं तो तारीख मिल जाती है। गुरुवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में हुई बैठक में राजस्व कार्यों की समीक्षा की तो इसकी जानकारी हुई।वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में बताया गया कि प्रयागराज में 2076, फतेहपुर में 225, कौशांबी में तीन व प्रतापगढ़ में 4527, कुल 6831 ऐसे प्रकरण लंबित हैं, जो पांच साल से अधिक पुराने हैं। मंडलायुक्त ने इनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर ऐसे वादों की संख्या शून्य करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने राजस्व वादों के निस्तारण को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यालय की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.