औरंगाबाद, मई 3 -- लाखों खर्च के बावजूद नहीं शुरू हुई जलापूर्ति, गर्मी में बढ़ी परेशानी फोटो- 3 मई एयूआर 1 कैप्शन- सूखी पड़ी नल-जल योजना की टंकी नवीनगर, संवाद सूत्र।

जलापूर्ति की विफलता नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 के मस्जिद गली, शनिचर बाजार और मंसूरी मुहल्ला में नल-जल योजना पूरी तरह विफल नजर आ रही है। वर्ष 2021 में इस योजना के तहत टावर और पानी की टंकी स्थापित की गई थी, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी नगरवासियों को एक बूंद पानी नहीं मिल सका है। स्थानीय निवासियों के अनुसार टंकी बनने के बाद से अब तक इसे चालू नहीं किया गया। न तो घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से कनेक्शन दिया गया और न ही जलापूर्ति शुरू हो सकी।

स्थानीय निवासियों की शिकायतें वार्ड के निवासी विरेन्द्र कुमार, रवि कुमार, अख्तर हुसैन, विकास कुमार और छोटू ने बताया कि ट...