सुल्तानपुर, जून 2 -- सुलतानपुर। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पांच साल से अधिक समय से एक ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्थानान्तरण दूसरे ब्लॉकों में किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ कई ग्राम विकास अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। विकास खंड दूबेपुर में तैनात रबी सिंह व मनोज पांडेय को पीपीकमैचा ब्लॉक में स्थानान्तरण किया गया है। विकास खंड कूरेभार से प्रियंका सिंह को दूबेपुर, प्रकाश मिश्र को कूरेभार से जयसिंहपुर ब्लॉक में तैनाती की गई है। इसी तरह पीपीकमैचा ब्लॉक मे तैनात हरिकेश व रमेश यादव को लम्भुआ भेजा गया है। यह भी पढ़ें- तुलसीपुर के ईओ का तबादला, नए का इंतजार करौदीकला ब्लॉक के राम प्रकाश शाही को अखंडनगर ब्लॉक में तैनाती की गई है। जयसिंहपुर के योगराज पटेल को दोस्तपुर स्थानान्तरण किया ...