अलीगढ़, अगस्त 14 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। घर की दीवार पर रेंगती एक छिपकली को देखते अक्सर लोग मुंह बनाने लगते हैं। कैसे भी करके छिपकली को वहां से हटाने का प्रयास किया जाता है। छिपकली भी डरी, सहमी सुरक्षित स्थान के लिए दीवारों पर यहां से वहां चक्कर काटती रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस जीव को आप 'घिनौना' या 'जहरीला' समझकर हटा देना चाहते हैं, वह असल में आपके परिवार का सबसे वफादार और मुफ्त काम करने वाला 'हेल्थ गार्ड' है?

वन्यजीव और पर्यावरण के अध्ययन वन्यजीव जीवविज्ञानियों और पर्यावरण कीट-नियंत्रण अध्ययनों से चौंकाने सच सामने आया है, जो अलीगढ़ के संदर्भ में बेहद प्रासंगिक है। भारतीय वन्यजीव संस्थानों और एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) के वैश्विक अध्ययनों के अनुसार, एक वयस्क घरेलू छिपकली (हेमीडैक्टिलस फ्रेनाटस) रोजाना अपने वजन का करीब ...