शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- शाहजहांपुर में पिछले पांच सर्दी के सीजन में ठंड का असर लगातार तेज रहा है। हर साल जनवरी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे साफ है कि सर्दी का मिजाज सामान्य नहीं रहा। कभी न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तो कभी दिन का तापमान भी ठिठुरन भरा रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो एक जनवरी 2021 को न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज किया गया था। इसी साल 12 जनवरी को अधिकतम तापमान गिरकर 13 डिग्री तक आ गया था। यह उस सीजन की सबसे ठंडी अवधि मानी गई। इसके अगले साल 29 जनवरी 2022 को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा, जबकि 18 जनवरी 2022 को अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री तक गिर गया था। वर्ष 2023 में सर्दी और तीखी हुई। 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी साल पांच जनवरी को अधिकतम तापमान भी गिरकर 11 डिग...