बांदा, अप्रैल 10 -- बांदा। जिले में अब व्हीकल ट्रैकर सिस्टम (वीटीएस) का असर दिखने लगा है। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को पांच वर्षों में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। इस दौरान खनिज व राजस्व की संयुक्त टीमों ने अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर 1784 वाहनों को पकड़ा है। जिससे इन वाहन स्वामियों से 7.62 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। कुल 313 वाहन मालिकों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां मामले दर्ज कराए गए हैं। खनिज अधिकारी राज रंजन ने बताया कि खनन पट्टों की जांच में 31 मामलों में अवैध या अधिक खनन और नियमों के उल्लंघन पाए गए। इन पर 13.86 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 6.10 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। जबकि, 6.83 करोड़ रुपये की वसूली के लिए प्रक्रिया...