चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में 2021 में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया था। लेकिन पांच साल बीत जाने के बावजूद आजतक चालू नहीं हो पाया। जिस कारण चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के मरीजों को जब भी ऑक्सीजन की जरुरत होती है तो जमशेदपुर से खरीद कर मंगवाया जाता है। कोरोना के दौरान अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए डीएमएफटी फंड से 86 लाख रुपये खर्च कर प्लांट की स्थापना हुई थी। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट रहने के बावजूद मरीजों को यहां से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। मेसर्स हरिओम इंफ्रास्ट्रक्चर हजारीबाग की ओर से लगाए गए इस प्लांट की पाइप लाइन में लिकेज के कारण चालू नहीं हो पा रहा है। प्लांट की वारंटी अवधि भी समाप्त हो चुकी है। वहीं ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने के लिए तीन बार ट्रायल लिया गया। लेकिन लिकेज के कारण ...